विजया रहाटकर को वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त की गई है। तथा इससे पहले वह समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।

विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि केन्द्र सरकार विजया किशोर रहाटकर को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्य करेगी है।
इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दूसरे आदेश में कहा गया कि,केन्द्र सरकार डॉ. अर्चना मजूमदार को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित करती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग के नए अध्यक्ष के बारे में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी काॅमेंट बाॅक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद