स्मार्ट स्टडी के बारे में स्पष्ट जानकारी
लंबे समय तक बैठकर पढ़ना सभी स्टूडेंट्स के लिए प्रोडक्टिव नहीं हो पाता है। यह शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता बल्कि नुकसानदायक ही होता हैं। ऐसे में आपको पढ़ाई से ब्रेक लेने की जरूरत होती है। इस दौरान कुछ हैल्दी एक्टिविटीज करे और अपनी सफलता सुनिश्चित करें।
स्मार्ट स्टडी के बारे में विस्तृत जानकारी
ऐसा इसलिए है जरूरी
कई स्टडीज के अनुसार लंबे समय तक बिना ब्रेक लिए पढ़ते रहने से कुछ फायदा नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है कि कुछ समय के बाद तनाव बढ़ने लगता है और एकाग्रता घटने लगती है। ध्यान भंग होने की वजह से इस दौरान पढ़ा गया कुछ भी याद नहीं रहता। इसलिए कुछ समय के अंतराल पर ब्रेक लेने से दोबारा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। ब्रेक का समय दिमाग को तरोताजा कर फिर से काम करने के लिए तैयार करता है। वास्तव में पढ़ाई के दौरान ब्रेक आवश्यक होता है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इस बारे में कई मनोवैज्ञानिकों का कहना है 45 से 50 मिनट तक पढ़ने के बाद एकाग्रता का स्तर घटने लगता है। कई घंटे लगातार पढ़ते रहने से ऊर्जा और समय दोनों बर्बाद होते हैं। इसलिए ब्रेक जरूर लें भले ही छोटा सा भी क्यों न ले।
ब्रेक लेने के ये हैं प्रमुख फायदे
• ब्रेक लेने से दिमाग को बड़ा आराम मिलता है। और विचारों को फिर से संयोजित करने का समय मिल पाता है।
• ब्रेक लेने से तनाव कम होता है और मूड अच्छा हो जाता है। आप नई और बेहतर सोच के साथ वापस पढ़ाई की ओर लौटते हैं।
• ब्रेक लेने से मेमोरी रिटेंशन और समझाने में भी बहुत सुधार होता है।
• ब्रेक लेने से जटिल समस्याओं को बेहतर तरीके से हल करने में सहायता मिलती है।
• ब्रेक लेने से पढ़ाई के दौरान ऊर्जा और समय दोनों का सही इस्तेमाल करने में काफी मदद मिलती है।
• ध्यान भंग करने वाली चीजों से अपने आप को दूर रखें। खासतौर से ऐसी चीजों से जिनसे समय का ध्यान नहीं रह पाता है।
• यह भी ध्यान रखें कि कहीं ब्रेक लेने की आदत आपका ज्यादा ध्यान भंग न कर दे। इसलिए समय के पक्के पाबंद रहें।
• हर 45 से 50 मिनट में पांच से 10 मिनट का ब्रेक अवश्य लें।
• अगर आप एक घंटे से लगातार पढ़ रहे हैं. तो 10-20 मिनट का ब्रेक अवश्य लें।
• अगर आप पढ़ाई के चार सेशन पूरा करते है तो उसके बाद में कम से कम आधे घंटे का ब्रेक अवश्य ले लें।
ब्रेक लेने के तरीके
ब्रेक के दौरान ऐसी गतिविधियों को करें जिनसे आपको आनंद मिले। जैसे कि पार्क में टहलना हो या ध्यान लगाना या कोई खेल खेलना भी हो आदि।
• ब्रेक के दौरान कुछ खाना-पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।
■60-10 का फॉर्मूला आजमाएं। एक घंटे स्टडी के बाद 10 मिनट का ब्रेक हमेशा लेते रहे जिससे मस्तिष्क को आराम मिलता रहे।
पढ़ाई के प्रति उत्साहित रहें, इसके ये हैं आसान तरीके –
एक स्टूडेंट के लिए पढ़ाई सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण होती है। पढ़ाई के प्रति उत्साह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनसे आप अपना उत्साह बनाए रख सकते हैं।
• प्रेरणा के अर्थों को पहचानें। और सोचें आपसे आपके परिवार की क्या उम्मीद है? इससे आप हर दिन प्रेरित होकर पढ़ाई करेंगे।
सपनों के पीछे पड़ने का इससे हर दिन आपका उत्साह बना रहेगा।
आप हर दिन नई उत्साह से काम करेंगे और हार नहीं मानेंगे।
• आपको जो प्रोत्साहित करें, उन लोगों से थोड़ा ज्यादा जुड़ाव रखें। उनसे बात करने का टॉपिक भी हर दिन सोच कर रखें तथा उनके बताए मार्ग का हमेशा अनुसरण करें और उन्हें गलत न माने।
• अगर आप सब्जेक्ट्स से ऊब रहे हैं, तो कोई और पसंदीदा किताब बीच-बीच में पढ़ें जो चाहे मनोरंजन की हो, चाहे खेल की हो, चाहे कोई कहानी, कविता, नाटक, उपन्यास ही क्यों नहीं हों। जो हमें थोड़ी और स्फूर्ति प्रदान करते हैं। सुझाव दाता:- श्रीराम नेहरा
स्मार्ट स्टडी के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी मुझे काॅमेंट बाक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद।