ATM full form

ATM full form हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है।

ATM एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो बैंक द्वारा आम आदमी को उपयोग करने के लिए सार्वजनिक रूप में प्रदान की जाती है और इसका उपयोग वित्तीय लेनदेन के सम्बन्ध में किया जाता है। इसे हिंदी भाषा में स्वचालित टेलर मशीन भी कहते हैं। तथा अंग्रेजी में इसे ‘Automatic Teller Machine'[atm full form] कहा जाता हैं ATM के माध्यम से ग्राहक बिना किसी बैंक की शाखा में जाए, 24 घंटे वित्तीय सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

atm full form

ATM के कार्य –

ATM का मुख्य कार्य वित्तीय लेनदेन को अधिक आसान और तेज़ बनाना है।

1.Withdrawal :- ATM के माध्यम से कोई भी ATM कार्ड धारी व्यक्ति अपने किसी भी बैंक खाते में से नकद पैसे आसानी से कहीं भी, कभी भी निकाल सकते हैं।

2. Check Balance :- ATM कार्ड धारी कोई भी व्यक्ति अपने खाते में शेष राशि देख सकते हैं। इसके लिए बैंक शाखा जाने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

3. शॉर्ट स्टेटमेंट :- व्यक्ति अपने खाते में हुए हाल के लेनदेन तारीख एवं समय के साथ तथा खाते में बची हुई राशि की जानकारी ले सकते हैं।

4.Change Pin :- व्यक्ति को कोई संदेह हो जाने या किसी को पिन का पता चल जाने पर या भूल जाने की स्थिति में ATM के माध्यम से कोई भी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन कहीं भी, कभी भी आसानी से बदल सकते हैं।

5.फंड ट्रांसफर :- व्यक्ति अपने किसी सगे संबंधियों को या किसी भी व्यक्ति के दूसरे बैंक खाते में पैसा डाल सकते हैं।

6. डिपॉजिट कैश :- आजकल कुछ ATMs में पैसे जमा करने की सुविधा भी होती है। जिसके चलते कोई व्यक्ति अपने नकदी साथ चलने में कोई समस्या महसूस होने पर वह अपने पैसे इसके माध्यम से अपने खाते में जमा कर सकते है।

7.Pay Bill:- यह मशीन हमें बिजली के बिल, पानी के बिल तथा मोबाइल तथा टीवी रिचार्ज के भुगतान करने की सुविधा देता हैं।

ATM के लाभ :-

ये मशीन हमें निम्नलिखित लाभ प्रदान करती हैं –

1. यह आम आदमी को चौबीसों घंटे पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा प्रदान करती हैं।

2. पैसे निकालने या जमा करने के लिए किसी भी बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

हर छोटे मोटे कार्य के लिए बैंक से छुटकारा पाने में मदद करता हैं।

3. बैंक शाखा जाने तथा आने का समय बच जाता हैं। घर से शाखा की अधिक दूरी होने की स्थिति में बहुत ज्यादा समय बर्बाद करना पड़ता है, जिससे निजात मिल जाती हैं।

समय के साथ साथ लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ता है।

4. इसके द्वारा किसी भी आपात स्थिति में आसानी से पैसे निकाले जा सकते हैं ये हमें कभी भी पैसे निकालने की सुविधा देता हैं।

5. यह हमें सुरक्षित रूप से लेन देन करने में मदद करता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सही, स्पष्ट एवं पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ट्विटर हैंडल @_Edu_Quiz को अवश्य फ़ॉलो करें, समय – समय पर विजिट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

ATM का उपयोग :-

ATM का उपयोग करना बेहद आसान है जो निम्नलिखित चरणों में है –

1. सर्वप्रथम ATM में अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड डालें और साथ में अपनी भाषा चुन लें।

2.अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड डालने के बाद अपने 4-अंकीय गोपनीय पिन दर्ज करें।

ध्यान रखें कि कोई अन्य व्यक्ति देख न ले।

अगर कोई व्यक्ति आपके गोपनीय पिन देख लेता है तो आप तुरन्त अपने पिन को बदल लें ताकि आप को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

3.अपने गोपनीय पिन डालने के बाद स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे। (जैसे; नकद निकासी, बैलेंस चेक)।

पैसे निकालने के लिए नकद निकासी के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आप अपने खाते से जितनी राशि निकालना चाहते हैं उतनी राशि दर्ज करें।

राशि हमेशा बड़ी राशि के नोटों में ही एंटर करें ताकि कोई भी समस्या नहीं हो और बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़े।

5. ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद अपना कार्ड निकाल लेवे।

ध्यान रखें कि अपने कार्ड को कभी भी न भूले।

भूल जाने या खो जाने पर आप अपने डेबिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा दें ताकि आपको कोई आर्थिक नुकसान न हो।

ATM का उपयोग करते समय सावधानियां :-

1. आप अपने कार्ड के पिन गोपनीयता से रखें तथा किसी को न बताएं।

2. कोई समस्या होने की स्थिति में किसी अनजान की मदद न ले।

पूर्ण विश्वासी आदमी को ही अपनी समस्या बताए।

3. मशीन के आसपास रखी किसी संदिग्ध चीज का ध्यान रखें।

4. आप अपनी हर लेनदेन की रसीद संभालकर रखें।

5. अपने मोबाइल में आई हुई OTP आदि किसी के साथ शेयर न करें।

ऊपर बताई गई ATM full form के बारे में विस्तृत जानकारी आपको कैसी लगी काॅमेंट बाॅक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!