chief minister in rajasthan

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी है जो 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में दिसंबर 2023 से कार्यरत है।

परिचय :- भजनलाल शर्मा एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं, जिन्होंने राजस्थान राज्य की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य रहे और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य भी कर रहे है। भजनलाल शर्मा ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण संघर्ष किए हैं और उन्होंने राजनीति में अपने कड़े निर्णयों और स्पष्ट दृष्टिकोण से राज्य की जनता के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। उनका जीवन राजनीति, सेवा, और संघर्ष का प्रतीक रहा।

इनका शुरू से ही राजनीति में लगाव रहा है इन्होंने अपनी अच्छी राजनीतिक पकड़ के कारण अपनी मजबूत पहचान बनाई है और इनका जीवन राजनीति एवं सेवा के रूप में प्रतीक रहा है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: भजनलाल शर्मा का जन्म राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई के एक छोटे से गांव अटारी में हुआ। इनका परिवार एक सामान्य किसान ब्रहामण परिवार है और उनकी आर्थिक स्थिति भी उतनी मजबूत नहीं थी। भजनलाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के स्कूल से की, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया और उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों में भी अध्ययन किया। वे एक अच्छे छात्र थे और उनका झुकाव सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की ओर था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी थी। शुरुआत से ही वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े और पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने राज्य की राजनीति में प्रवेश किया।

उनकी राजनीतिक यात्रा में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते रहे, लेकिन उन्होंने कभी अपने लक्ष्य को छोड़ने की नहीं खानी इसके बजाय उन समस्याओं का हमेशा सामना किया। भजनलाल शर्मा ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के हक में आवाज उठाई और राज्य के विकास के लिए काम किया। वे सख्त, ईमानदार और अनुशासनप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपनी नीतियों से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास किया।

सरपंच का कार्यकाल :- राजनीति में उनका पहला अनुभव एक सरपंच के रूप में था। गांव के सरपंच के रूप में उनके कार्यकाल ने उन्हें जनता से जुड़ने और उनके मुद्दों को समझने के साथ ही बहुत कुछ दिया है  उन्होंने उस समय का  अच्छा उपयोग करते हुए हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश की। उन्होंने अपने काम का बेहतर विकास करवाया तथा गांव की स्कूलों में शिक्षा का हमेशा ध्यान दिया। उन्होंने अपने गांव में लोगों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया जिससे उनके गांव का विकास तो हुआ ही साथ ही भजनलाल शर्मा जी बहुत चमके। उनके बेहतर काम के चर्चे उनके गांव में ही नहीं वरन् संपूर्ण राजस्थान में हुए और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ गई।

1992 में राम मंदिर के लिए जेल जाना- 1992 में भजनलाल शर्मा ने राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया, जो उस समय भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका था। जब बाबरी मस्जिद को ढहाने का विवाद हुआ और राम मंदिर आंदोलन जोर पकड़ने लगा। जानते थे कि यह एक धार्मिक मुद्दा है, जो लाखों हिंदू समाज के दिलों में गहरे तक बसा हुआ था। भजनलाल शर्मा द्वारा श्री राम मंदिर आंदोलन का समर्थन करने के कारण उनकी लोकप्रियता और भी अधिक बढ़ी तथा यह जन जन की जुबान पर आ गए।

श्रीराम मंदिर के लिए आंदोलन के दौरान भजनलाल जी शर्मा ने कई नेताओं सहित भाग लिया था। इस आंदोलन में भजन लाल जी को गिरफ्तार किया गया और जिससे उन्होंने काफी समय तक जेल की हवा भी खाई। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और हिन्दू धर्म के प्रति अपनी निष्ठा को स्पष्ट किया। और उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी मैं इस कार्य के लिए अर्थात हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हर संभव तैयार रहूंगा। यह वक्तव्य उनके दृढ़ विश्वास और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।

ऊपर बताई गई राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी हमें काॅमेंट बाक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!