economy of means यानि अर्थव्यवस्था का मतलब और इसके बारे में विस्तृत जानकारी बताई गई है-
economy को हिंदी में अर्थव्यवस्था कहते हैं।
economy दो शब्दों से मिलकर बना है (1) eco = अर्थ (2) nomy = व्यवस्था।
अर्थव्यवस्था शब्द अपने आप में अधूरा है जब तक उसके आगे किसी विशेष क्षेत्र का नाम न जोड़ जाए।
जैसे – भारतीय अर्थव्यवस्था तथा राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
अर्थव्यवस्था शब्द अपने आप में अधूरा है जब तक उसके आगे किसी क्षेत्र विशेष का नाम न लगाया जाए।
उन अलग-अलग क्षेत्रों के आधार पर अर्थव्यवस्था भी अलग-अलग प्रकार की हो जाती है।
विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था के प्रकार :- विकास के आधार पर किसी भी देश/क्षेत्र की अर्थव्यवस्था तीन प्रकार की होती है- अल्पविकसित अर्थव्यवस्था, विकासशील अर्थव्यवस्था तथा विकसित अर्थव्यवस्था।
(1) अल्पविकसित अर्थव्यवस्था- ऐसी अर्थव्यवस्था जो विकास की दृष्टि से काफी कमजोर होती है और ऐसी अर्थव्यवस्था जिस क्षेत्र की होती है वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती है जैसे रोटी, कपड़ा, रहने के लिए आवास तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा ईत्यादि। ऐसी अर्थव्यवस्था अल्पविकसित अर्थव्यवस्था कहलाती है।
(2) विकासशील अर्थव्यवस्था- ऐसी अर्थव्यवस्था जो विकास की दृष्टि से सामान्य स्थिति होती है वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल जाती है लेकिन अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। ऐसी अर्थव्यवस्था विकासशील अर्थव्यवस्था कहलाती है।
(3) विकसित अर्थव्यवस्था- ऐसी अर्थव्यवस्था जो विकास की दृष्टि से बहुत अच्छी स्थिति में होती है और वहां के लोगों को लगभग हर तरह की सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। ऐसी अर्थव्यवस्था विकसित अर्थव्यवस्था कहलाती है।
उदाहरण(1)- भारत देश की अर्थव्यवस्था- एक विकासशील अर्थव्यवस्था है जों दुनिया की सबसे तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है।
जिस देश की अर्थव्यवस्था विकासशील होती है उस देश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाती है जैसे – रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, तथा, स्वास्थ्य इत्यादि
उदाहरण(2)- अमेरिका देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
जिस देश की अर्थव्यवस्था विकसित होती है उस देश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ और सुविधाएं भी प्राप्त हो जाती है जिसमें विकसित देश के लोगों का जीवन बहुत आसान, सरल और सुलभ हो जाता हैं।
उदाहरण(3)- पाकिस्तान देश की अर्थव्यवस्था- अल्पविकसित अर्थव्यवस्था है जो उस देश में रहने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं जैसे – रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा तथा स्वास्थ्य इत्यादि।
स्वामित्व के आधार पर अर्थव्यवस्था के प्रकार :- स्वामित्व के आधार पर अर्थव्यवस्था तीन प्रकार की होती है – (1) निजी अर्थव्यवस्था, (2) समाजवादी अर्थव्यवस्था तथा (3) मिश्रित अर्थव्यवस्था।
1.निजी अर्थव्यवस्था- जिस देश की अर्थव्यवस्था निजी अर्थव्यवस्था होती है उस देश में उत्पादन के साधनों पर पूरी तरह से निजी व्यक्तियों का नियंत्रण होता है। ऐसी अर्थव्यवस्था जिस देश में अपनाईं हुई होती है तो वहां का विकास तेजी गति से होता है। लेकिन महंगाई बढ़ने की ज्यादा संभावना बनी रहती है।
2.समाजवादी अर्थव्यवस्था- जिस देश की अर्थव्यवस्था समाजवादी अर्थव्यवस्था होती है तो उस देश के संसाधनों पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण होता है। जिस देश की ऐसी अर्थव्यवस्था होती है तो वहां का विकास ज्यादा संभव नहीं हो पाता है।
3.मिश्रित अर्थव्यवस्था- जिस देश की अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था होती है तो वहां का विकास तुलनात्मक निजी और समाजवादी अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा होता है।
नोट:- भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था है जो दोनों अर्थव्यवस्था का मिश्रण है – 1. निजी अर्थव्यवस्था और 2. समाजवादी अर्थव्यवस्था का ।
अंतर संबंधों के आधार पर अर्थव्यवस्था के प्रकार :- अंतर संबंधों के आधार पर अर्थव्यवस्था दो प्रकार की होती है – (1) खुली अर्थव्यवस्था और (2) बंद अर्थव्यवस्था।
1.खुली अर्थव्यवस्था- जिस देश की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ नहीं है उस देश की अर्थव्यवस्था बंद अर्थव्यवस्था कहलाती है। जिस देश की अर्थव्यवस्था खुली अर्थव्यवस्था होती है तो उस देश का विकास बंद अर्थव्यवस्था की तुलना में ज्यादा संभव हो पाता है।
2.खुली अर्थव्यवस्था- जिस देश की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ होता है तो उसे खुली अर्थव्यवस्था कहते है। जिस देश की अर्थव्यवस्था खुली होती है उस देश का विकास ज्यादा होता है।
नोट :- भारतीय अर्थव्यवस्था 1992 से पहले बंद अर्थव्यवस्था थी लेकिन 1992 में आर्थिक सुधार लागू होने के बाद से अब तक खुली अर्थव्यवस्था है।
ऊपर बताए गए अर्थव्यवस्था के तीन आधार जो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के होते हैं उनमें से भारत एक देश है जिसकी अर्थव्यवस्था के तीन ऐसे आधार है।
कुल मिलाकर भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के आधार पर – विकासशील
स्वामित्व अर्थव्यवस्था के आधार पर – मिश्रित अर्थव्यवस्था
अंतर संबंधों के आधार पर – खुली अर्थव्यवस्था।
दोस्तों ,ऊपर बताई गई अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी आपको कैसी लगी काॅमेंट बाॅक्स में जरूर बताएं और आप अर्थव्यवस्था के बारे में क्या समझते हैं वो भी जरूर बताएं।
धन्यवाद।
economy of means
Very nice 👍👍👍