full form mla and more knowledge about it. full form mla in hindi and more knowledge about it.is member of the legislative assembly तथा MLA की हिंदी में फुल फॉर्म है – विधानसभा सदस्य या विधायक होती है।
भारत में प्रत्येक राज्य के पास अपनी विधानसभा होती है। और उस राज्य की विधानसभा क्षेत्रों में सदस्य निर्वाचित होते हैं। जिन्हें विधायक या एम.एल.ए कहा जाता है।
एम एल ए – यह एक राजनीतिक पद हैं जो जनता द्वारा निर्वाचित सदस्य होता है जो कि एक विधानसभा क्षेत्र का राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व करता है।
यह राज्य सरकार में विधानमंडल का सदस्य होता है।
उदाहरण – राजस्थान राज्य में 200 विधानसभा क्षेत्र है जो की 200 विधायक प्रति 5 वें वर्ष राजस्थान की जनता द्वारा चुने जाते हैं।
MLA बनने की योग्यता – (1) वह व्यक्ति भारत का नागरिक हो
(2) उसकी आयु 25 वर्ष पूर्ण हो चूकी हो
(3) वह दिवालिया या विकृत चित्त न हो
(4) वर्तमान में वह लाभ के पद पर न हो
MLA की भूमिका –
(1) राज्य में नए कानून बनाने तथा उस पर वाद विवाद करने में विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
(2) अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करना यानि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का राज्य विधानमंडल में प्रतिनिधित्व करता है और अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक कार्य करवाने के लिए सरकार से मांग करते हैं।
(3) जब राज्य में नए कानून बनाए जाते है उस समय विधानसभा में उस पर मत देना या विरोध करना या उनमें संशोधन के लिए अपनी प्रतिक्रिया देना इत्यादि कार्य किया जाता है।
(4) MLA अपने क्षेत्र में विकास से संबंधी कार्य करवाता है और अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करता है।
(5) एम एल ए एक बार निर्वाचित हो जाता है तो 5 साल तक अपने पद पर बना रहता है।
(6) एम एल ए के पास कार्यकारी शक्तियां, विधायी शक्तियां, सलाहकारी शक्तियां होती है जो समयानुसार वह स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रयोग करता है।
(7) विधायक को गिरफ्तारी के मामले में छूट मिलती है जब विधानसभा का सत्र चल रहा होता है तो उस समय विधायक को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता तथा विधायक की गिरफ्तारी के मामले में विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति लेना आवश्यक है।
(8) विधायक के पास प्रति वर्ष 5 करोड़ का फंड आता है जिससे वह स्वयं या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास से संबंधी कार्य करवाया जाता हैं।
(9) विधायक एक महत्वपूर्ण पद होता है उस पद पर जाने के लिए भारत के करोड़ों -लाखों लोगों का सपना होता है लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग ही ऐसे पदों पर पहुंच पाते हैं क्योंकि विधानसभा क्षेत्रों की संख्या सीमित है और इच्छित लोगों की संख्या करोड़ों -लाखों में होती है जिससे अधिकांश लोगों का सपना सपना ही रह जाता है।
(10) एम एल ए ही अगर सरकार पक्ष से बनता है और वह कार्य अच्छे करते हैं तो उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया जा सकता है।
(11) एक एम एल ए को अपने कार्यकाल के दौरान बहुत सारी सुविधाएं मिलती है जो उनके जीवन को आसान और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(12) विधायक का जीवन बाकि सामान्य जनता की तुलना में बहुत अधिक आनंद से प्रफुल्लित होता है क्योंकि उनके पास पैसे भी है और साथ ही साथ कुछ करने के लिए शक्ति विद्यमान है।
(13) अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लडने के लिए वह खुद अपने विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
(14) विधायकों से ही मिलकर किसी भी राज्य की सरकार का गठन होता है जिस भी पार्टी के विधायक ज्यादा होते हैं उन्हें सरकार बनाने का अवसर मिलता है और उन्हीं पार्टी के विधायक सरकार में मंत्री पद धारण करते हैं।
मित्रों ऊपर बताई गई MLA के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी हमें काॅमेंट बाक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद।