full form of ram

full form of ram तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है

आज का युग कंप्यूटर का युग है। अब कोई भी व्यक्ति जो बच्चे से लेकर बूढ़े तक कंप्यूटर की सामान्य जानकारी तो अवश्य रखता ही है।

कंप्यूटर हम सब के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद चीज़ हैं जिसका फायदा हम सब को उठाना ही चाहिए।

full form of ram is Random Access Memory तथा ram का हिंदी में पूरा नाम रैंडम एक्सेस मेमोरी है।

full form of ram

रैम (ram) का पूरा नाम रैंडम एक्सेस मेमोरी है। यह कंप्यूटर की एक प्रकार की मैमोरी होती है, जिसका उपयोग कंप्यूटर द्वारा तात्कालिक डेटा को अस्थाई रूप से संग्रहित करने के लिए किया जाता है। रैम में डेटा तब तक रहता है जब तक कंप्यूटर चालू रहता है, और जैसे ही कंप्यूटर बंद होता है, यह सारा डेटा स्वत: ही मिट जाता है। रैम का मुख्य काम कंप्यूटर की प्रोसेसिंग को तेज़ बनाना है, जिससे सीपीयू को डेटा को जल्दी एक्सेस कर मे मदद मिलती है।

रैम (ram) के लाभ:-

1.कंप्यूटर की प्रदर्शन क्षमता:- कंप्यूटर की प्रदर्शन क्षमता बेहतर करते हैं। जिससे कम्प्यूटर तेज गति से चलता है और इंटरनेट के साथ अच्छी कनेक्टीविटी बनाए रखने में मदद करता हैं।

2. तेज़ डेटा एक्सेस:- रैम की मदद से प्रोसेसर को डेटा तक बहुत तेजी से पहुंच मिलती है, जिससे कंप्यूटर तेजी से प्रोसेस कर हमें परिणाम देने में मदद करता है।

2. मल्टीटास्किंग में सुधार:-  कंप्यूटर की रैम जितनी अधिक होती हैं, उतनी ही अधिक एप्लिकेशन और प्रोग्राम एक साथ चलाए जा सकते हैं बिना कंप्यूटर की गति को प्रभावित किए ही।

3. बेहतर गेमिंग प्रदर्शन:- गेम्स और ग्राफिक्स-इंटेंसिव प्रोग्राम्स को चलाने के लिए अधिक रैम की आवश्यकता होती है। अधिक रैम के साथ गेम्स स्मूथ और बिना रुकावट के चलते हैं। गेमिंग करने के लिए भी एक बढ़िया रैम वाला कंप्यूटर होता हैं।

बढ़िया रैम से ही वो भली प्रकार से गेमिंग कर सकता है।

4. प्रोग्रामिंग और सॉफ़्टवेयर विकास:- हैवी सॉफ़्टवेयर, विशेष कर बड़े स्टूडियो में  वीडियो एडिटिंग या प्रोग्रामिंग टूल्स, को बेहतर तरीके से चलाने के लिए अधिक रैम का होना बहुत आवश्यक है, जिससे प्रोसेसिंग तेज़ गति से होती है। अच्छी क्वालिटी में वीडियो एडिट कर देने की सुविधा मिलती हैं।

5. फास्ट बूट टाइम:- अधिक रैम कंप्यूटर को तेज़ी से बूस्ट होने में मदद करती है, क्योंकि सिस्टम को स्टार्टअप में ज्यादा डेटा लोड करने की क्षमता मिलती है कई बार हम किसी के कंप्यूटर में देखते है कई वेब साइट पर विजिट करते हैं ही वह झट से खुल जाती हैं जबकि कई कंप्यूटरों में काफी समय तक लोडिग चलती हैं। ऐसा इसीलिए होता है कि लोड होने की क्षमता कमजोर होती है।

6. बफरिंग और लोड टाइम्स में कमी:- रैम का इस्तेमाल हम ब्राउज़र या वीडियो स्ट्रीमिंग में बफरिंग कम करने और लोडिंग समय तेज़ करने के लिए किया करते है।

अच्छी रैम न होने की स्थिति में किसी कार्यक्रम को अच्छे से लाइव स्ट्रीम नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसमें कभी हैक होने की समस्या तो कभी क्वालिटी बिगड़ने की समस्या बनी रहती हैं। कभी कभी ध्यान न देने पर पूरा कार्यक्रम बिना आवाज के ही रिकॉर्ड होने की समस्या बनी रहती है। कई बार हम कोई वीडियो देखते है तो वो बार बार रुक रूक कर चलता है वह इसी के कारण होता हैं।

यह विशेष बात उन छात्रों के लिए है जो घर पर बैठ कर ऑनलाइन कक्षाएं लेना चाहते है और उनके पास कोई कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं हैं ,या है तो वह बहुत पुराना है और वह लेने का विचार कर रहा है तो ध्यान रखें कि कंप्यूटर का प्रोसेसर अच्छा हों और रैम रोम भी अच्छी हों। जो भविष्य के लिए भी काम आए तथा क्लासेज अटेंड करने में भी कोई तकलीफ नहीं आए।

कुल मिलाकर, अधिक रैम कंप्यूटर या डिवाइस के ओवरऑल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

दोस्तों, ऊपर बताई गई रैम के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी काॅमेंट बाॅक्स में जरूर बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!