who education minister of India

who education minister of India

We will tell you sappred information about education minister of India in present time.

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

who education minister of India
who education minister of India

जिन्होंने 2021 में शिक्षा मंत्री का पद संभाला और इसी के साथ-साथ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान नई शिक्षा नीति (NEP:-New Education Policy) 2020 के सफल कार्यान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार करना और उसे अधिक समावेशी और व्यावहारिक बनाना है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का जीवन परिचय:-

धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर नामक स्थान पर हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उनके पिता जी का नाम – देबेंद्र प्रधान है। वे भी भारतीय राजनीति में प्रतिष्ठित थे और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रारंभिक शिक्षा ओडिशा से ही प्राप्त की और बाद में राजधानी भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपनी राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के साथ शुरुआत की और वहां से अपने राजनीतिक जीवन को हमेशा के लिए आगे बढ़ाया। 2004 में वे ओडिशा के देओगढ़ क्षेत्र से लोकसभा के लिए सांसद चुने गए और बाद में राज्यसभा के सदस्य भी बने।

धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल 2014 से 2021 तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में बने रहे, जहां उन्होंने जनता हेतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना(Pm UY) जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीब तबके के परिवारों को सस्ती दरों पर एलपीजी गैस कनेक्शन मिल पाएं।

वर्ष 2021 में उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा भारत का शिक्षा मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बना दिया गया।

इन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को और अधिक समावेशी और व्यावहारिक बनाना है।

धर्मेंद्र प्रधान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और कौशल विकास के द्वारा युवाओं को मजबूत, सशक्त बनाना है। वे अपने संगठनात्मक कौशल, नीतिगत सुधारों और गरीबों के लिए लोक कल्याण कारी योजनाओं के लिए पहचाने जाते हैं।

शिक्षा मंत्रालय :- 

भारत सरकार में शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) देश में शिक्षा और शिक्षा संबंधी नीतियों को प्रबंधित और संचालित ( Managing and hendling ) करने के लिए जिम्मेदार ( Responsable ) है।

इस मंत्रालय का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को समग्र और सुलभ शिक्षा उपलब्ध करवाना है, जिससे ज्ञान और कौशल का विकास हो सके।

पहले इसे ‘ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ‘ के नाम से जाना जाता था, लेकिन सन् 2020 में इसे “शिक्षा मंत्रालय” के रूप में पुनः नामित किया गया था।।

शिक्षा मंत्रालय का अपना कार्यक्षेत्र व्यापक है और इसमें स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, और डिजिटल शिक्षा को भी जोड़ दिया गया है।

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) को लागू करने के लिए यह मंत्रालय अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहा है, जिसका लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार करना, रोजगार योग्यता को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हुए भारत को अन्य देशों से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

शिक्षा मंत्रालय के विभाग :-

शिक्षा मंत्रालय दो प्रमुख विभागों में विभक्त किया गया है जो निम्नलिखित हैं –

1. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (School Education Department) :- यह विभाग प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की स्कूली शिक्षा से जुड़ी योजनाओं और नीतियों पर कार्य करता है। इसमें मुख्यतः सर्व शिक्षा अभियान (SSA), समग्र शिक्षा योजना (SEP), और डिजिटल शिक्षा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

2. उच्च शिक्षा विभाग (High Education Department) :- यह उच्च शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से संबंधित है। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) जैसे प्रमुख संस्थानों का समन्वय भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!